{"_id":"5c23bdf0bdec2256ce0815a7","slug":"161545846256-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पार्किंग ठेकेदार और राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पार्किंग ठेकेदार और राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरह/बलदेव (मथुरा)। आगरा-दिल्ली मार्ग पर रैपुराजाट के पास वाहन का इंतजार कर रहे पार्किंग ठेकेदार को ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही ठेकेदार की मौत हो गई। ठेकेदार रिश्तेदारी में मथुरा आ रहा था। उधर, बलदेव के आरएसएस स्कूल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह अपने गांव लौट रहा था।
आगरा के शाहगंज की हंडा कालोनी निवासी प्रेम सिंह (40) पुत्र यादराम पार्किंग का ठेकेदार था। मंगलवार की देरशाम मथुरा रिश्तेदारी में आ रहा था। थाना फरह के रैपुराजाट के पास वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची फरह पुलिस ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। देररात ठेकेदार ने दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पंवार ने बताया कि चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। ट्रक को कब्जे में लिया है।
उधर, थाना बलदेव के गांव दबदुआ निवासी राकेश (27) पुत्र सुनहरीलाल राजमिस्त्री था। इंटरलॉकिंग सड़क का ठेका लेकर भी काम करने वाला राजमिस्त्री मंगलवार की देरशाम को लेबर को गांव खप्परपुर छोड़कर बाइक से गांव लौट रहा था। आरएसएस पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे राजमिस्त्री को ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही राजमिस्त्री की मौत हो गई।