फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अभिलेख नहीं दे रहा ग्राम पंचायत सचिव, जांच अटकी

अभिलेख नहीं दे रहा ग्राम पंचायत सचिव, जांच अटकी

Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अभिलेख नहीं दे रहा ग्राम पंचायत सचिव, जांच अटकी
विवेक कुमार राय से पकड़े गए कागजात - फोटो : अमर उजाला
एटा। ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर हुई गड़बड़ में प्रधान और सचिव मनमानी पर आमादा हैं। ग्राम पंचायत सचिव की मनमानी से जांच डेढ़ साल सें लंबित पड़ी है। आलम यह है कि डीएम, सीडीओ से लेकर डीपीआरओ तक सबके आदेशों को ग्राम पंचायत सचिव ने ठेंगा दिखा दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, शीतलपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत ककरावली में वर्ष 2005 से 2010 और 2010 से 2015 में हुए विकास कार्यों में गड़बड़ की शिकायत गांव के संतोष कुमार ने वर्ष 2016 में सीडीओ और डीएम से की थी। मामले में सीडीओ ने उपनिदेशक कृषि विजयशंकर और जेई लोनिवि आरके गुप्ता को जांच सौंप दी। दोनों अधिकारियों ने जांच को लेकर ग्राम पंचायत सचिव और प्रधान से वर्ष 2005 से 2015 तक के अभिलेख मांगे, लेकिन दोनों जिम्मेदारों ने आज तक अभिलेख नहीं दिए। इसे लेकर सीडीओ ने तीन बार रिमाइंडर भेजकर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, लेकिन ग्राम पंचायत सचिव ने कोई अभिलेख फिर भी नहीं दिए। वहीं उपनिदेशक कृषि ने भी सीडीओ को अभिलेख नहीं मिलने से जांच प्रभावित होने का पत्र लिखा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने डीपीआरओ को पत्र लिखकर अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिलेख नहीं मिलने पर विधिक कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed