{"_id":"5b8eb8d9867a55482f2c3ec9","slug":"161536080089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान की छत गिरी, बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान की छत गिरी, बालिका की मौत
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
मकान की छत गिरी, बालिका की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कच्चे मकान की रात छत गिर गई। जिसके नीचे दबकर एक सात वर्षीय मासूम बालिका की मौत हो गई। जबकि उसकी मां सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मकान में दबकर हुई बालिका की मौत के गुस्साए मोहल्ले के लोग डीएम आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्राम प्रधान पर आवास न दिलाने का आरोप लगाया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी संध्या पत्नी ओमपाल अपने बच्ची डौली, सोनम (7) जिठानी शीला देवी और उसके लड़के अजय सहित रात को अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। उसी समय रात करीब बारह बजे अचानक मकान गिर गया। जिसमें सभी लोग दब गए। घटना को देख मोहल्ले के लोग भागते हुए मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने मलबे को हटाते हुए उसके नीचे दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूचना पाकर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनम को मृत घोषित कर दिया। जिस पर पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कर्ज से परेशान है परिवार
एटा। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लोगों ने बताया कि ओमपाल के भाई रहीश पाल की करीब पांच साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गई। जिसे ठीक कराने के लिए उसकी पत्नी और भाई ने लोगों से कर्जा लिया था। बताया गया कि उसी कर्ज को लेकर गिरने वाला मकान भी गिरवी रखा हुआ था।
विज्ञापन
जिसे वोट दिया है उसी से आवास मांगो
एटा। भगीपुर में गिरे मकान और उसमें दबकर हुई मासूम की मौत के बाद मोहल्ले के दर्जनों लोगों में आक्रोश व्याप्त है। डीएम आवास और तहसील में पहुंचे आक्रोशित लोगों की भीड़ ने आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम प्रधान हेमलता से पीड़ित परिवार ने आवास दिलाने के लिए कई बार कहा था। आरोप है इस पर प्रधान ने वोट न देने की नजीर देते हुए मना कर दिया था। इसी मौके पर मोहल्ले के अन्य लोगों ने भी बताया कि वोट न देने को लेकर ग्राम प्रधान उन लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। शौचालय आदि भी उनके नहीं बनवाए है। ऐसे में लोगों ने ग्राम प्रधान की जांच करा कर कार्रवाई की मांग की है।