{"_id":"5ae7557a4f1c1bea118b46a7","slug":"161525110138-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए धरने पर बैठीं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए धरने पर बैठीं छात्राएं
Updated Mon, 30 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। शुल्क प्रतिपूर्ति नहीं मिलने की स्थिति में दाऊदयाल डिग्री कॉलेज में बीएड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं पिछड़ा वर्ग की छात्राएं गांधी पार्क में धरने पर बैठ गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर संगमलाल यादव ने छात्राओं को समझा-बुझाकर धरना समाप्त कराया।
जिले में शैक्षिक सत्र 2017-18 के दरम्यान पिछड़ा वर्ग से जुडे़ दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत 53093 छात्रों ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से 41425 छात्रों में कुछ को ही छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का भुगतान हुआ है। शेष को छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ।
सोमवार को दाऊदयाल महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं पिछड़ा वर्ग की लगभग दो दर्जन से अधिक छात्राएं स्थानीय गांधी पार्क में धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने शासन पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर संगमलाल यादव ने छात्राओं को समझा बुझाकर धरना समाप्त कराया। इस दौरान छात्राओं ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शुल्क प्रतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई है। अन्यथा की स्थिति में भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई।