{"_id":"5ac2263a4f1c1bc4618b50e7","slug":"161522673210-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योंती रोड सब स्टेशन पर बेमियादी धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योंती रोड सब स्टेशन पर बेमियादी धरना शुरू
Updated Mon, 02 Apr 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारियों को पांच माह से वेतन नहीं मिला है। आक्रोशित संविदा कर्मचारी सोमवार को ज्योंति रोड स्थित सब स्टेशन पहुंचे। नारेबाजी करके बेमियादी धरना शुरू कर दिया। एलान किया जब तक वेतन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा। संविदा लाइनमैन संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि जिले भर की विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने में लाइनमैन की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिले में अधिकांश लाइनमैन संविदा के तौर पर काम कर रहे हैं। एसएसओ भी संविदा के आधार पर ही नौकरी कर रहे हैं। संविदा कर्मचारियों को पांच महीनों से वेतन नहीं दिया गया है। बार-बार कहने के बाद भी ठेकेदार और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से संविदा कर्मचारियों को परिवार चलाने में परेशानी हो रही है। हर बार केवल संविदा कर्मचारियों को आश्वासन ही मिलते हैं।
अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र वर्मा का कहना है संविदा कर्मचारियों को शीघ्र ही वेतन दिलाने का प्रयास किया जाएगा। ठेकेदार से भी इस संबंध में बात की जाएगी। प्रमोद कुमार, श्याम सिंह, प्रवेश कुमार, जोगेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, रवींद्र कुमार, अरुण कुमार, विकास कुमार, अतुल कुमार, जितेंद्र सिंह, उमाकांत, राजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शिवदयाल रहे।