{"_id":"5a82f4b54f1c1b2d068b66c5","slug":"161518531765-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर ने बाइक को रौंदा, दंपति समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर ने बाइक को रौंदा, दंपति समेत तीन की मौत
Updated Tue, 13 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। दिल्ली-आगरा हाईवे पर मंगलवार सुबह गांव बाद के समीप एक कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दंपति और एक महिला (जो इनकी बुआ बताई जा रही है) की मौत हो गई। बाइक चालक गमी में अपनी ससुराल शेरगढ़ के गांव सेही जा रहा था। तीन लोगों की मौत से फरह के गांव जमालपुर में कोहराम मच गया। उधर, थाना जमुनापार के राया मार्ग पर ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार युवक की मौत हो गई।
थाना फरह के गांव जमालपुर निवासी किसान जगदीश उर्फ जग्गो (44) मंगलवार सुबह अपनी पत्नी भूदेवी (40) और बुआ साबू उर्फ सावित्री (55) पत्नी सुंदर के साथ ससुराल के लिए निकले थे। दिल्ली-आगरा हाईवे पर गांव बाद के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे एक कंटेनर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में मौके पर बाइक सवार दंपति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल इनकी बुआ ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। तीन की मौत पर गांव जमालपुर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक डा. विनोद कुमार पायल ने बताया कि चालक कंटेनर भगा ले गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चालक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन
इधर, थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी बबलू (27) पुत्र बांकेलाल टेंपो में सवार होकर राया से लौट रहे थे। मथुरा-राया मार्ग पर भास्कर हास्पिटल के समीप ट्रक की टक्कर से टेंपो सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।