फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दरोगा घायल, एक चढ़ा हत्थे

पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दरोगा घायल, एक चढ़ा हत्थे

Mon, 12 Feb 2018 08:01 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ में दरोगा घायल, एक चढ़ा  हत्थे
डेमो - फोटो : डेमो
बरसाना (मथुरा)। बरसाना के गांव जानू में रविवार की देररात स्वाट टीम और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में स्वाट टीम का दरोगा सीने में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि कुख्यात साहून के साथी जमशेद को भी गोली लगी है।
विज्ञापन


2014 से कोसीकलां में चार हत्याओं के बाद 25 हजार का इनामियां फरार चल रहा है। जमशेद का साथी पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इससे हथियार बरामद किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली कि कुख्यात साहून मेव का साथी 25 हजार का इनामियां जमशेद गांव जानू में एक नलकूप पर है। स्वाट टीम ने बरसाना पुलिस के साथ जानू गांव में बदमाशों को घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के मध्य मुठभेड़ हो गई। 25 राउंड चली गोलियों में से एक गोली स्वाट टीम के दरोगा सुल्तान सिंह के सीने में लग गई।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दरोगा को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया गया। स्वाट टीम ने एक बदमाश को दबोच लिया, जबकि 25 हजार का इनामियां अंधेरे का लाभ उठाकर भाग खड़ा हुआ। स्वाट टीम ने जानू निवासी महेश पुत्र छिद्दा को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से बंदूक, 12 जिंदा कारतूस, 12 बोर के 13 खोखा और 315 बोर के आठ खोखा कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में रखा मोबाइल गोली से टूटा, एसएसपी पहुंचे
बदमाशों की गोली से घायल हुए दरोगा सुल्तान सिंह की जेब में रखा मोबाइल टूट गया। इससे गोली टकराकर सीने को चीरते हुए पार हो गई। दरोगा के गोली लगने की खबर पर एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, एसपी देहात आदित्य शुक्ला नयति हास्पिटल पहुंचे। यहां पर एसएसपी ने स्वाट टीम, गोवर्धन और बरसाना पुलिस को तत्काल जमशेद को पकड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed