{"_id":"5a6f5f3e4f1c1b462c8b4dde","slug":"161517248318-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"67 केंद्रों पर भेजे गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
67 केंद्रों पर भेजे गए बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेजी के साथ शुरू कर दी गई हैं। हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के प्रश्नपत्र कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा केंद्रों पर भेजने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
छह फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। पहले ही दिन 67 परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजे गए हैं। जनपद में 121 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा होनी है। डीआईओएस जीएस राजपूत के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजने का कार्य किया जा रहा है।
परीक्षा कार्य देख रहे वरिष्ठ लिपिक कौशलेंद्र मिश्रा की देख-रेख में तैयारियां चल रही हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशभनपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच डबल लॉक में रखा जाए। इसके अतिरिक्त परीक्षा केंद्र पर दो चौकीदारों की भी तैनाती की जाए साथ ही क्षेत्रीय पुलिस को भी इस संबंध में सूचना जारी की जाए।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र कड़ी निगरानी के बीच रखवाए जाएं। यदि लापरवाही की गई तो संबंधित कालेज को हमेशा के लिए डिबार कर दिए जाएंगे। साथ ही एफआईआर भी कराई जाएगी। प्रश्नपत्र की गोपनीयता को किसी कीमत पर भंग न किया जाए।
जीएस राजपूत, डीआईओएस, मैनपुरी