फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएम सर 200बीघा जमीन कब्जे में है

सीएम सर 200बीघा जमीन कब्जे में है

Tue, 16 Jan 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सीएम सर 200बीघा जमीन कब्जे में है
फिरोजाबाद।
विज्ञापन

ग्राम सोफीपुर में करीब 200 बीघा सरकारी भूमि को भूमाफियाओं ने कब्जा कर लिया है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए आगरा में आए सीएम योगी आदित्यनाथ को सदर विधायक मनीष असीजा ने पत्र सौंपा।

आगरा सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपे पत्र में सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा है कि ग्राम सोफीपुर में 16.267 हेक्टेयर यानि करीब 200 बीघा सरकारी भूमि पर फर्जी तरीके से दबंग भू-माफियाओं द्वारा सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर अपने नाम कर लिया है। एसडीएम सदर द्वारा इस मामले की जांच कराई गई थी, जिसमें सरकारी जमीन भू माफियाओं द्वारा फर्जी तरीके से अपने नाम इंद्राज कराना पाया गया था। एसडीएम ने दो मार्च 16 को उक्त जमीन से संबंधित सभी रकबा की प्रविष्टियों को निरस्त कर जमीन बीहड़ के रूप में दर्ज करा दी थी। बाद में चकबंदी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मिलीभगत से उस भूमि को किसी के नाम दर्ज कर दिया गया। जबकि उक्त भूमि पर खातेदार के रूप में नाम दर्ज नहीं होना था और नहीं सरकारी भूमि होने के कारण कोई लगान लगाया जा सकता था। उक्त सरकारी भूमि को सुरक्षित कराते हुए गौशाला निर्माण अथवा जनहित कार्य कराया जाए।
विज्ञापन


विधायक मनीष असीजा ने जिले के आलू किसानों की समस्या भी मुख्यमंत्री को बतायी। उन्होंने जेड़ाझाल परियोजना और एसटीपी योजना की धीमी गति के बारे में भी मुख्यमंत्री को बताया। कहा जेड़ाझाल के लिए पचास लाख और एसटीपी के लिए 22 लाख रुपये की धनराशि इसी माह मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्जा मुक्त कराई जाएगी जमीन: एसडीएम
इस संबंध में एसडीएम सदर संगमलाल यादव का कहना है कि सोफीपुर जमीन का मामला संज्ञान में आया है। मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की जाएगी। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed