{"_id":"5a47dac44f1c1bcf6d8b7026","slug":"161514658500-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन मेडिकल कालेज में लगेंगे 15 हजार लीटर के आक्सीजन टैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन मेडिकल कालेज में लगेंगे 15 हजार लीटर के आक्सीजन टैंक
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कालेज में 15-15 हजार लीटर के दो विशाल आक्सीजन टैंक लगेंगे। यहां से छह विभागों में सीधे आक्सीजन की सप्लाई होगी।
बजट भी 12 करोड़ रुपये का होने की उम्मीद है। दो दिन एसएन का निरीक्षण कर अपर निदेशक चिकित्सा सेवा (एडीएमई) इन दोनों बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर ले गए हैं।
गोरखपुर हादसे के बाद प्रदेश सरकार राजकीय मेडिकल कालेज में आक्सीजन सेवा दुरुस्त रखने के लिए आगरा समेत मेरठ, झांसी, गोरखपुर, कानपुर और इलाहाबाद में लिक्विड आक्सीजन सिस्टम सेवा शुरू होगी।
इसके लिए एडीएमई डा. जीके अनेजा ने तकनीकी टीम के साथ दो दिन एसएन का सर्वे किया। योजना में 10-15 हजार लीटर की आक्सीजन क्षमता वाले दो टैंक बनेंगे। एक नई सर्जरी इमारत के पास लगेगा, जिससे सर्जरी विभाग, आईसीयू और मेडिसिन विभाग को आक्सीजन सप्लाई की जाएगी।
दूसरा टैंक बाल रोग विभाग के पास बनेगा, जहां से बाल रोग विभाग समेत प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग और वक्ष एवं क्षय रोग को आक्सीजन सप्लाई मिलेगी। अभी एसएन में दो टैंक हैं, जिनकी एक हजार लीटर क्षमता है। सर्जरी और बाल रोग विभाग में इससे सप्लाई होती है, बाकी के विभागों में सिलेंडर से आक्सीजन सप्लाई की जाती है।