{"_id":"5a44f9ac4f1c1b10788b55e9","slug":"161514469804-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीजी के दर्शन कर, पाया खिचड़ी का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्मीजी के दर्शन कर, पाया खिचड़ी का प्रसाद
Updated Thu, 28 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। गांव जहांगीरपुर के निकट यमुना किनारे बेलवन मंदिर में मां लक्ष्मी जी के दर्शन के लिए पोष माह के अंतिम गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने अपनी इष्ट के दर्शन कर मनौती मांगी और भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
अंतिम गुरुवार को तड़के से बेलवन जाने वालों का तांता लग गया। मंदिर में लक्ष्मीजी के दर्शन के लिए शाम तक भीड़ उमड़ती रही। लाखों श्रद्धालुओं ने कतार में घंटों इंतजार कर मां के दर्शन कर मनौती मांगी। वहां चल रहे भंडारों में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। दर्शनों को आई भीड़ से कई स्थानों पर मार्ग में जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं भीड़ के आगे ध्वस्त हो गईं। मेला में महिलाओं और बच्चों ने झूला और मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए खरीदारी की।
महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि माह का अंतिम गुरुवार होने के कारण दर्शनों के लिए काफी तादात में श्रद्धालु उमड़ पड़े। एसओ मांट प्रदीप पांडेय एवं इंस्पेक्टर सुरीर बीएन सिंह शांति व्यवस्था के उद्देश्य से टीम के साथ शाम तक जमे रहे। रास्ते में जाम लगने के चलते पुलिस को लाठियां भी फटकारनी पड़ी, तब जाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त हुई।