{"_id":"5a1c2a5a4f1c1b87698be306","slug":"161511795290-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों के बीच झगड़े में नहीं हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों के बीच झगड़े में नहीं हुआ मुकदमा
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। निकाय चुनाव में रविवार को मतदान के दौरान वार्ड 67 के मां श्यामा बाल शिक्षण संस्थान में बने बूथ पर निर्दलीय प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हुए झगड़े में एक पक्ष ने पुलिस को दो तहरीर दी हैं। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन मामला सत्तारूढ़ पार्टी का होने के कारण मुकदमा दर्ज करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई है। उधर, दोनों पक्षों में भाजपा के कार्यकर्ता होने के कारण समझौते के भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
रविवार की दोपहर मां श्याम बाल शिक्षण संस्थान में महंत के विवाद के बाद शाम को फिर से मारपीट हो गई। इस संबंध में महंत आनंद दास ने भाजपा नेताओं पर मारपीट, चेन, नकदी और मोबाइल लूट की तहरीर दी, वहीं ब्रज भूषण ने भी भाजपा नेताओं पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर पर दोनों पीड़ितों का मेडिकल भी कराया है, लेकिन 24 घंटे के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है। उधर, दोनों ही पक्ष के भाजपा के होने के कारण कुछ लोगों ने समझौते के भी प्रयास शुरू कर दिए हैं।