{"_id":"5a0da6274f1c1bd9798bcddc","slug":"161510843943-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अफसरों पर गाज गिरने के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अफसरों पर गाज गिरने के बाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
सुनवाई
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुना प्रदूषण को लेकर दो अफसरों पर शासन की गाज गिरने के बाद अब अगली सुनवाई शुक्रवार को होने जा रही है। इसे लेकर गुरुवार को करीब दो घंटे तक डीएम और नगर आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अफसरों के बीच यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के प्लान पर मंथन किया गया।
यमुना प्रदूषण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर दो जनहित याचिकाओं पर संयुक्त सुनवाई के दौरान कोर्ट की नाराजगी जिले के दो अफसरों पर भारी पड़ गई। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त डा.ब्रजेश कुमार और जल निगम के अभियंता बीएस चाहर को शासन ने निलंबित कर दिया है। इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव के स्तर से शुक्रवार को होने जा रही सुनवाई में हाईकोर्ट को दी जाएगी। इसके अलावा डीएम और नगर आयुक्त भी अपने शपथ पत्र हाईकोर्ट भेज रहे हैं।
इसके लिए गुरुवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रशासनिक और नगर निगम के साथ यमुना से जुडे़ विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें वर्तमान यमुना कार्य योजना की स्थिति, मौजूदा संसाधन के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने की। नगर आयुक्त डा.उज्ज्वल कुमार ने मौजूदा संसाधन और भविष्य की जररूतों पर चर्चा की।