फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   निकाय चुनाव: नामांकन आज से

निकाय चुनाव: नामांकन आज से

Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 निकाय चुनाव: नामांकन आज से
नगर निकाय चुनाव - फोटो : self
मैनपुरी। निकाय चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही नामांकन पत्रों की बिक्री भी बुधवार से होगी। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय ने समस्त नगरीय निकायों के अध्यक्ष और सदस्य पद के नाम निर्देशन संबंधी समस्त प्रक्रियाओं को निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं समय से कराने के लिए कार्य करें। इसके लिए उन्होंने कलक्ट्रेट में चल रही तैयारियोें का जायजा भी लिया। इस दौरान कलक्ट्रेट में होने वाली बैरिकेडिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


मैनपुरी के समस्त नगरीय निकाय (नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत) के अध्यक्ष, सदस्य पद के लिए एक से सात नवंबर तक दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। नामांकन पत्रों की जांच आठ नवंबर को पूर्वाहन 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम वापसी 10 नवंबर को अपराह्न तीन बजे तक, प्रतीक आवंटन 11 नवंबर को प्रात: 11 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगा। इसके बाद 26 नवंबर को सुबह 07:30 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतगणना एक दिसंबर को प्रात: आठ बजे से गणना की समाप्ति तक होगा। उपर्युक्त समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed