{"_id":"59e0f9d64f1c1bd1538b74c6","slug":"161507916246-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस सप्ताह सिर्फ तीन दिन ही बैंक खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सप्ताह सिर्फ तीन दिन ही बैंक खुलेंगे
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। इस सप्ताह में सिर्फ तीन दिन ही बैंक खुलेंगे। त्योहार के कारण लगातार अवकाश होने के कारण ऐसा हो रहा है। त्योहार के मौसम में बैंकों की इस बंदी से आमजन के साथ ही कारोबारियों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
इस सप्ताह सोमवार से लेकर बुधवार तक ही बैंक में विधिवत कार्य किए जाएंगे। 14 अक्तूूबर को द्वितीय शनिवार और 15 अक्तूबर को रविवार के अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस सप्ताह में दिवाली के कारण 19 से लेकर 22 अक्तूबर तक सभी बैंक नहीं खुलेंगे।
एलडीएम डीके अग्रवाल ने बताया कि तीन दिन बैंक खुलने के कारण लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इससे लोगों को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्य दिवसों के दौरान ही बैंक के सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा। वहीं खासतौर पर एटीएम का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि दिवाली के त्योहार के कारण ध्यान रखा जाएगा कि एटीएम में रुपयों की कोई कमी न हो।
पिछले महीने में भी बैंक में लगातार तीन दिनों तक बंदी थी। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। वहीं बैंक प्रशासन के सभी दावे खोखले साबित हुए थे।
दरअसल लगातार तीन दिनों तक अवकाश के कारण बैंक प्रशासन ने एटीएम में रुपये खत्म न होने की बात कही थी। लेकिन एटीएम में 24 घंटे के अंदर ही रुपये खत्म हो गए। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था।