{"_id":"596e3c284f1c1ba05d8b45ed","slug":"161500396584-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के लिए तहसील दिवस में की दी नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के लिए तहसील दिवस में की दी नारेबाजी
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में नारेबाजी करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा। राशन की समस्या को लेकर मंगलवार को सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में सदर, गोविंद नगर और जयसिंह पुरा क्षेत्र की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। जनसुनवाई कर रहे अफसरों के सामने ही नारेबाजीकर दी। जिले की लगे तहसील दिवसों में 673 शिकायत दर्ज हुई हैं। इसमें से 20 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने की। दोपहर करीब एक बजे बड़ी संख्या में महिलाएं सभाकक्ष में घुस गईं। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
आरोप लगाया कि सदर क्षेत्र में गरीबों को राशन नहीं दिया जा रहा है। डीलर परेशान कर रहा है। एडीएम प्रशासन ने डीएसओ को बुलाकर मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद महिलाएं चली गईं। तहसील दिवस में 80 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
तहसील महावन में एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में 94 शिकायत दर्ज हुईं। 7 का तत्काल निस्तारण किया गया। छाता तहसील में 200 में से 4, गोवर्धन में 52 में से 2 तथा तहसील मांट में 244 में से मात्र एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया जा सका