फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जाम से निपटने की बनी गई रूपरेखा

जाम से निपटने की बनी गई रूपरेखा

Thu, 22 Jun 2017 12:09 AM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
जाम से निपटने की बनी गई रूपरेखा
लगा जाम
मैनपुरी। शहर में आए दिन लगने वाले जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने खाका तैयार किया है। आमजन ने भी इस समस्या से निपटने के लिए अपनी राय दी है। अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम के खात्मे के लिए वाहन पार्किंग के लिए स्थानों को चिह्नित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से पूर्व में अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या से निपटने के तमाम प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। दिनों दिन जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। आलम यह है कि लेनगंज, बजाजा बाजार, क्रिश्चियन तिराहा से लेकर ज्योंति तिराहे तक जाम ही जाम नजर आता है।
विज्ञापन


प्रशासन ने अब इस समस्या से निपटने के लिए योजना बनाई है। इसके तहत बाजारों में पार्किंग स्थान चिह्नित होंगे। सड़क एवं फुटपाथ पर सामान रखकर बिक्री करने वालों को भी अलग स्थान दिए जा सकते हैं। अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भारी वाहनों के तय समय समय पर बाजार में प्रवेश पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के सुझाव: व्यापारी नीरज बैजल का कहना है कि सड़क के दोनों ओर फुटपाथ खाली कराए जाएं। हथठेले आदि को भी चलते फिरते रहना चाहिए ताकि जाम न लग सके। व्यापारी किशन चंद्र दुबे का कहना है कि घंटाघर आने वाले रास्ते में सड़क किनारे फुटपाथ पर सब्जी वालों ने कब्जा जमा लिया है।


प्रशासन इन्हें जिला पंचायत के खाली परिसर में स्थानांतरित कर सकता है। सुबह लेनगंज में लगने वाली अनाधिकृत सब्जी मंडी को भी पुरानी तहसील भवन में शिफ्ट किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed