{"_id":"59495b854f1c1bac208b45f4","slug":"161497979781-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, मिलकर करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, मिलकर करेंगे योग
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
निरोग बनने के लिए आज करेंगे योग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह योग शिविर लगाए जाएंगे। पतंजलि योग समिति के आचार्य व्यास सुबह 6:30 बजे से लोगोें को योगाभ्यास कराएंगे। शिविर को लेकर मंगलवार को पूरे दिन जीआईसी मैदान में तैयारियां चलती रहीं। वहीं बारिश से मैदान में हुए जलभराव को दूर कराने के लिए मजदूर जुटे रहे। जागरूक करने के लिए पतंजलि योग समिति ने रैली निकाली।
साथ ही शहर के जीआईसी में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और डीएम अमित किशोर योग शिविर में शिरकत करेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर कई दिन से चल रही तैयारियों के बाद बुधवार को जिले भर में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जीआईसी में प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, डीएम अमित किशोर समेत सभी अधिकारी योग शिविर में भाग लेंगे। मंगलवार को जीआईसी मैदान में मंच और पांडाल बनाने का काम चलता रहा। इस दौरान मैदान में हुए जलभराव को दूर करने के लिए मजदूर मिट्टी डालकर समतल करते रहे। मैदान में करीब दो हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
मंगलवार को पतंजलि योग समिति ने नगर में वाहन रैली निकालकर लोगोें को जागरूक किया। रैली जीटी रोड, शांति नगर, आगरा रोड, अरुणा नगर, ठंडी सड़क, होली गेट होती हुई कार्यक्रम स्थल जीआईसी मैदान पर संपन्न हुई। योगाचार्य आचार्य व्यास ने बताया कि जिले में योग दिवस पर तमाम कार्यक्रम होंगे। ब्लॉक स्तर पर शिविरों का आयोजन होगा। पतंजलि के प्रशिक्षक योग कराएंगे। अध्यक्ष रामनिवास चौहान, महिला प्रभारी डा. श्यामलता वेद, एकता आर्या, उर्मिला आर्य, विमला आर्य, मंजू, मुन्नीदेवी, अर्चना राणा, नीलम कुशवाह, सांवल सिंह, रनवीर सिंह मौजूद रहे।