फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   16 lakh rupees cash stolen by breaking house locks

मकान के ताले तोड़ कर 16 लाख रुपये के जेवर नकदी चोरी

Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
16 lakh rupees cash stolen by breaking house locks
किशनी। थाना क्षेत्र में शनिवार रात बाईपास रोड स्थित एक मकान के ताले तोड़कर चोर करीब 16 लाख रुपये के जेवर और नकदी ले गए। रविवार सुबह मामले की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ित की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला दन्नू निवासी पियूष कुमार वर्तमान में बाईपास रोड पर मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे हैं। शनिवार को वह घर में ताला डालकर अपने गांव चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने मकान के ताले तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे लाखों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर लिया। रविवार की सुबह पियूष जब घर लौटे तो ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से के ताले भी टूटे हुए थे। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

पियूष के अनुसार चोर 11 अंगूठी, तीन सोने की जंजीर, एक हार, झुमकी, कुंडल, चार चूड़ी आदि जेवर व तीन लाख नगद सहित करीब 16 लाख रुपये की चोरी कर ले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने की जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलाया। एक्सपर्टस ने अलमारी के हत्था आदि पर मिले चोरों के हाथों के निशान के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। घटनास्थल पर मिली कुछ संदिग्धों वस्तुओं को भी जांच के लिए कब्जे में लिया।
सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस जल्द से जल्द चोरों का पता लगाने के साथ ही चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
अमर बाहादुर, सीओ भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed