{"_id":"5cffdec3bdec2207014a2a7a","slug":"156027257013-agra-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नलकूप की बोरिंग फेल होने से छाया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नलकूप की बोरिंग फेल होने से छाया पेयजल संकट
विज्ञापन
नलकूप बदहाल, किसान बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच भूजल स्तर में गिरावट आने से शहर में लगे पांच नलकूपों की बोरिंग फेल हो गई है। इसका असर शहर की पेयजल आपूर्ति पर पड़ रहा है।
नगर पालिका ने शहर में पानी की आपूर्ति के लिए 14 नलकूप और 10 मिनी नलकूप लगवा रखे है। इनमें कई नलकूप दशकों पुराने हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की आवश्यकता भी बढ़ गई है। हालांकि इस भीषण गर्मी में सोरों गेट पुलिस चौकी, पुराने एसडीएम कोर्ट सराय, छर्रा रोड बस अडडा, भीम नगर, सिटी मोहल्ला के नलकूपों की बोरिंग फेल हो गई है। एक साथ पंाच नलकूपों को वोरिंग फेल होने का असर शहर की पेयजल की आपूर्ति पर पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति न मिलने से लोग परेशान हैं।
बोरिंग फेल होने से प्रभावित मोहल्ले
सरस्वती शिशु मंदिर रोड, भूतेश्वर, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, भीमनगर, गली सत्तार बैंड, सिटी मोहल्ला, दुर्गा कॉलोनी, पाल नगर, लवकुश नगर, गंगेश्वर कॉलोनी सहित शहर की तमाम बस्तियों में पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। दिन में दो घंटे ही पानी की सप्लाई मिल पा रही है- शील प्रिय विद्यार्थी, पूर्व सभासद भीमनगर
क्षेत्र में पानी की काफी समस्या है। गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा जिससे काफी दिक्कतें हो रही हैं-चद्रशेखर निवासी भीमनगर
शहर के पांच नलकूपों की वोरिंग फेल हो जाने के संबंध में जल निगम को अवगत करा दिया गया है। जलनिगम ने अभी तक नलकूपों को रिवोर कराने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया है-रजनी साहू, अध्यक्ष नगर पालिका कासगंज
अमृत योजना के तहत चार नलकूप रिवोर होने हैं, प्रोजेक्ट को भेजा जा चुका है। अभी प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं मिली है। प्रोजेक्ट मंजूर होने और धन आवंटन होने पर ही नलकूप रिवोर कराए जा सकते हैं-डीके सिंह अधिशासी अभियंता जलनिगम