{"_id":"5cffdec0bdec22073e1191f7","slug":"15602725677-agra-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीघ्र तेजी पकड़ेगा तीर्थनगरी के सुंदरीकरण का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों को तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
सोरों। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने सोमवार को लखनऊ में पर्यटन मंत्री रीता बहुुगुुणा जोशी से मुुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन मंत्री को सांसद निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए गंगाजली और माता गंगा का चित्र भेंट किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने लंबित पर्यटन विकास की फाइल को शीघ्र मंजूरी प्रदान करने की मांग की।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुुनावों के लिए आचार संहिता लगने से एक दिन पूर्व पर्यटन सचिव अवनीश अवस्थी ने सोरों हरिपदी के सुंदरीकरण के लिए 16 करोड़ रुपये की डीपीआर को मंजूरी प्रदान की थी। हालांकि आचार संहिता लगने के कारण पर्यटन मंत्री की मंजूरी नहीं मिल सकी। गतवर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा आगमन के दौरान तीथनगरी सोरों के विकास के लिए डीएम को डीपीआर बनवाने के निर्देश दिए थे। इसके अंतर्गत लखनऊ की एमान आर्किटेक्ट ने तीर्थ के समग्र विकास के लिए 100 करोड़ की डीपीआर तैयार की थी, जो डीएम की संस्तुुति के बाद पर्यटन विभाग भेज दी गई। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सोरों के सुंदरीकरण के लिए अब प्रदेश सरकार से दो टुकड़ों में बजट मिलेगा। पहली किस्त में शीघ्र 16 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। इसके साथ ही तीर्थनगरी के सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।