{"_id":"5cebfbc5bdec2207532a6ca2","slug":"155896933418-agra-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधु पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, विरोध में उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधु पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, विरोध में उतरे ग्रामीण
विज्ञापन
साधु को पकड़ने का विरोध करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसीकलां (मथुरा)। नंदगांव रोड के एक गांव में एक साधु पर किशोरी से एक माह पूर्व दुष्कर्म के आरोप के बाद हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीण साधु के पक्ष में आ गए और दुष्कर्म के आरोप को साजिश बताया। उधर, पुलिस ग्रामीणों को समझा-बुझाकर आरोपी साधु को थाने ले गई। गांव में एक किशोरी के परिजनों ने साधु पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
आरोप है कि करीब एक माह पूर्व उसने किशोरी को बहाने से बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने थाने में शिकायत की। उधर, मामले को लेकर जब पुलिस साधु को हिरासत में लेने के लिए गांव पहुंची तो ग्रामीण साधु के पक्ष में उतर आए।
ग्रामीणों ने साधु पर इस आरोप को साजिश का हिस्सा बताया। हंगामा बढ़ता देख वहां एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला फोर्स सहित पहुुंच गए। ग्रामीणों ने बताया है कि कुएं पर कूड़ा डालने का विवाद है। जिसका साधु विरोध करता है। इसी को लेकर यह पूरी साजिश रची गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर मामले की सच्चाई का पता किया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसपी देहात आदित्य कुमार ने बताया कि फिलहाल साधु को हिरासत मे ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।