{"_id":"5ceaaa59bdec22070a1aa55d","slug":"155888295420-agra-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लस्सी विक्रेता की मौत पर फूटा गुस्सा, बाजार बंद, व्यापारियों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लस्सी विक्रेता की मौत पर फूटा गुस्सा, बाजार बंद, व्यापारियों ने लगाया जाम
विज्ञापन
शव रखकर जाम लगाए व्यापारी ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लस्सी के पैसे मांगने पर हमले में आठ दिन पहले घायल हुए लस्सी विक्रेता की मौत से रविवार को माहौल गर्मा गया। गुस्साए व्यापारियों ने बाजार बंद दिया।इसके बाद शव को एंबुलेंस में रखकर चौराहा पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। करीब ढाई घंटे तक यह माहौल रहा।
उधर, मामला सुनकर एक के बाद एक कई बाजार बंद हो गए। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मिश्रित आबादी और चौराहे-तिराहे पर पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई। एसएसपी द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर जाम खोला गया। 18 मई को दबंगों के हमले में घायल हुए लस्सी विक्रे ता भारत यादव (32) पुत्र नत्थो निवासी कृष्ण गंगा की रविवार की सुबह आगरा में मौत हो गई।
इसकी भनक लगते ही चौक बाजार में दुकानदार एकत्रित होने लगे। एंबुलेंस में लाए गए लस्सी विक्रेता का शव देख गुस्साए दुकानदारों ने बाजार बंद करके चौक बाजार पर जाम लगा दिया नारेबाजी शुरू कर दी। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी विनय सिंह चौहान समेत अफसरों ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर ली। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें लगाई हैं, जो दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
यह था मामला
मथुरा। चौक बाजार में नत्थो लस्सी भंडार को सगे भाई पंकज और भारत यादव संभालते हैं। 18 मई को कुछ युवकों ने लस्सी के पैसे मांगने पर दोनों भाइयों पर हमला करके घायल कर दिया। सिर और हाथ में आई चोटों के चलते कोतवाली पुलिस ने दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 19 मई को पंकज की तहरीर पर हनीफ, शाहरुख निवासीगण नक्कराची टीला और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। मामले में शाजिद, फईम, अरशद, सुहेल के नाम आए। उसके बाद 20 मई को सिर में तेज दर्द होने के कारण भारत को आगरा के रेनबो हास्पिटल ले जाया गया। 22 मई को आरोपी फईम को गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे जमानत दे दी। उधर, 25 मई को फिर से भारत की तबियत खराब हो गई तो घरवालों ने उसे आगरा के श्रीराम हास्पिटल में भर्ती कराया। जहां रविवार को भारत की मौत हो गई।
पुलिस गंभीर होती तो नहीं गर्माता माहौल
मथुरा। पहले दिन से कोतवाली पुलिस लस्सी विक्रेता पर हमले को लेकर गंभीर होती तो आज शहर का माहौल गर्माता नहीं। आरोपी युवक फईम को गिरफ्तार करके कोतवाली पुलिस ने इतिश्री कर दी। हमले के मुख्य आरोपी हनीफ और शाहरुख अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। 18 मई को हुए हमले के बाद ही कोतवाली पुलिस त्वरित कार्रवाई करती तो यह स्थिति नहीं बनती। भाजपा नेता प्रदीप गोस्वामी का कहना है कि कोतवाली पुलिस की लापरवाही के चलते रविवार को माहौल गर्माया।