फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ठा. श्रीराधा माधव के 102वें पाटोत्सव पर सजाया फूल बंगला

ठा. श्रीराधा माधव के 102वें पाटोत्सव पर सजाया फूल बंगला

Sun, 26 May 2019 10:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
ठा. श्रीराधा माधव के 102वें पाटोत्सव पर सजाया फूल बंगला
मंदिर में सजा फूल बंगला। - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन (मथुरा)। जयपुर मंदिर में रविवार को आयोजित ठाकुर श्रीराधामाधव के 102वें पाटोत्सव पर सजाए गए फूल बंगले व छप्पन भोग के दर्शनों को देर शाम तक भक्त उमड़ते रहे। रात आठ बजे संत आनंद स्वरूप गंगा बाबा द्वारा महाआरती कर कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन


मुख्य पुजारी मदनमोहन शर्मा व सहायक पुजारी चेतनप्रकाश शर्मा ने निंबार्क पद्धति से ठाकुर राधामाधव, आनंद बिहारी, भगवान हंस महाराज व सनकादिक महाराज का पंचामृताभिषेक कर पूजन-अर्चन किया। हवन में भक्तों ने आहुति दीं।
विज्ञापन


देवस्थान विभाग राजस्थान के सहायक आयुक्त गौरव सोनी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण के बाद शाम को 5 बजे फूल बंगला के मध्य छप्पन भोग सजाए गए। इस दौरान दलपत सिंह, जल सिंह, ब्रजभान तिवारी, हरिओम प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed