{"_id":"5ce9873cbdec2207237e3486","slug":"15588084301-agra-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर पर छापेमारी
विज्ञापन
फायर अलार्म
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सूरत में कोचिंग सेंटर में आग से 20 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद सुहागनगरी में फायर विभाग सजग दिखाई दिया। सीएफओ जशवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कोचिंग सेंटरों में छापेमारी की गई।
सीएफओ को सुहागनगर चौराहे के पीएनबी बैंक के पास कोचिंग सेंटर में फायर उपकरण डंप मिले है। एक्जिट लॉक लगा मिला तो कोचिंग सेंटर संचालक को उसे खुला रखने के निर्देश दिए। स्टेशन रोड पर कोचिंग सेंटरों पर चेकिंग की। छात्र-छात्राओं से पूछा कि सीढ़ियों से धुआं आए तो उन्हें क्या करना चाहिए। अधिकांश छात्र चुप बैठे रहे तब बताया मटीरियल को हटाने एवं फायर उपकरण सुधारने के ही निर्देश दिए।
इसके साथ सर्विस रोड के कोचिंग सेंटर पर चेकिंग की। उन्होंने कहा कि लगातार एक सप्ताह तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। खामियां मिलने पर कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। डीआईओएस को पत्र भेजा है कि वह जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों की सूची उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर की कोचिंग सेंटरों में अग्निशमन यंत्र के कोई इंतजाम नहीं हैं। शुक्रवार को सूरत में कोचिंग सेंटर की तीसरी मंजिल में आग लगने से 19 बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी कोचिंग सेंटरों पर कोई निरीक्षण नहीं कराया गया है।
सूरत की घटना को लेकर अमर उजाला ने नगर की कोचिंग सेंटरों पर ऐसी स्थिति में अग्निशमन यंत्रों की पड़ताल की। इस मौके पर ज्यादातर कोचिंग सेंटरों पर आग बुझाने के लिए कोई भी यंत्र नहीं मिला। साथ ही कोचिंग सेंटर बेसमेंट में संचालित पाई गईं। जब इस संबंध में कोचिंग संचालकों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हमारी कोचिंग ओपन एरिया में है, आने-जाने के रास्ते अलग हैं। अभी तक इस तरह की कोई घटना सामने नहीं आई थी, इसलिए कोई ध्यान नहीं दिया गया। लेकिन सूरत की घटना के बाद सभी सचेत हो गए हैं और शीघ्र ही अग्निशमन यंत्रों को लगवा लिया जाएगा। नगर की जिन कोचिंगों की पड़ताल की गई उनमें कई कोचिंग बंद मिलीं, जबकि कुछ संचालित हो रही थीं। स्टेशन रोड और प्रतापपुर चौराहा के समीप कोचिंग हब बना हुआ है।
पूर्व में कई कोचिंग सेंटरों पर पहुंच कर अग्निशमन यंत्रों के लगवाने के लिए कहा था, लेकिन उस समय किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। कल से कोचिंग सेंटरों की जांच की जाएगी। एनओसी व अग्निशमन यंत्र न मिलने वाली कोचिंग सेंटरों की रिपोर्ट जिला अग्निशमन अधिकारी को सौंपी जाएगी। उसके बाद जो भी दिशा निर्देश मिलेंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।
रामलढ़ेते यादव, प्रभारी, फायर ब्रिगेड शिकोहाबाद