फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1977 का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई मोदी की सुनामी

1977 का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई मोदी की सुनामी

Sat, 25 May 2019 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
1977  का रिकार्ड नहीं तोड़ पाई मोदी की सुनामी
कासगंज। देश में मोदी की सुनामी में बेशक भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के आधार पर रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है, लेकिन 1977 में सत्ता विरोधी लहर के चलते मतदाताओं ने ऐसा मतदान किया कि वह रिकार्ड आज तक नहीं टूट सका। इस चुनाव में बीएलडी से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी महादीपक सिंह शाक्य ने 71.94 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार द्वारा देश में आपातकाल लगाने के बाद वर्ष 1977 में लोकसभा के लिए आम चुनाव हुए। इस आम चुनाव में देश में कांग्रेस विरोधी लहर चली। इस लहर से एटा लोकसभा सीट भी अछूती नहीं बची। इस चुनाव में एटा लोकसभा में कई रिकार्ड बने। इस चुनाव में हुआ 66.96 प्रतिशत मतदान एटा लोकसभा के रिकार्ड में दर्ज है। इस चुनाव में एक रिकार्ड ऐसा भी बना जो आज तक नहीं टूटा। इस चुनाव में बीएलडी से चुनाव मैदान में उतरने वाले महादीपक सिंह शाक्य ने 71.94 प्रतिशत वोट पाकर जीत हासिल की। इसके बाद कई बार प्रत्याशियों ने अच्छे मत प्रतिशत से जीत हासिल की, लेकिन यह रिकार्ड नहीं टूटा। यहां तक की महादीपक सिंह शाक्य ने 1996 में व 1998 में भाजपा से चुनाव जीता, लेकिन वे भी 1977 के अपने रिकार्ड को नहीं तोड़ सके। 2004 के चुनाव में सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव, 2009 के चुनाव में सपा समर्थन से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, 2014 के चुनाव में भाजपा से राजवीर सिंह ने अच्छे वोट प्रतिशत प्राप्त कर जीत हासिल की, लेकिन वे भी इस रिकार्ड को नहीं तोड़ सके। 2019 में देश भर में मोदी की सुनामी में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह फिर से अच्छे वोटों से चुनाव जीतें है, लेकिन वे इस चुनाव में भी 1977 में बने रिकार्ड के आसपास तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

40 प्रतिशत से अधिक वोट पाकर जीतने वाले प्रत्याशी
वर्ष प्रत्याशी का नाम पार्टी का नाम मिले वोट का प्रतिशत
1952 रोहन लाल चतुर्वेदी कांग्रेस 40.52
1977 महादीपक सिंह शाक्य बीएलडी 71.94
1996 महादीपक सिंह शाक्य भाजपा 46.50
1998 महादीपक सिंह शाक्य भाजपा 44.28
2004 देवेंद्र सिंह यादव सपा 47.03
2009 कल्याण सिंह सपा समर्थित 48.57
2014 राजवीर सिंह भाजपा 51.28
2019 राजवीर सिंह भाजपा 54.56
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed