फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   हॉस्टल के खिलाडिय़ों के लिए भी नहीं दो महीने से कोच

हॉस्टल के खिलाडिय़ों के लिए भी नहीं दो महीने से कोच

Wed, 20 Mar 2019 05:46 PM IST
SonamA SonamA SonamA SonamA
Updated Wed, 20 Mar 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
हॉस्टल के खिलाडिय़ों के लिए भी नहीं दो महीने से कोच
वॉलीबाल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। खेलों के नाम पर जिले के खिलाड़ी छले जा रहे हैं। जिले में वैसे तो अन्य खेलों के कोच वर्ष भर ही नहीं मिलते हैं, लेकिन जिन तीन खेलों के कोच जिले के लिए मिलते हैं। उनमें से वॉलीबाल और एथलेटिक्स के कोच पिछले दो महीने से नहीं हैं। उनकी संविदा समाप्त की जा चुकी है।
विज्ञापन


जिले में वॉलीबाल, क्रिकेट और एथलेटिक्स के ही कोच उपलब्ध थे। जनवरी में इनकी भी संविदा समाप्त कर दी गई। पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में वॉलीबाल के लिए हॉस्टल की व्यवस्था है। इसमें वर्तमान में 15 खिलाड़ी मौजूद हैं। इन खिलाड़ियों के लिए कोई कोच नहीं है। ऐसे में बिना कोच के ही ये खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बिना कोच के किस प्रकार से बेहतर खेल खेला जा सकता है यह सभी जानते हैं। बिना गुरु के कभी कोई खिलाड़ी बड़ी उपलब्धि हासिल नहीं कर सकता। वॉलीबाल के साथ ही पंडित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में एथलेटिक्स कोच भी वर्तमान में नहीं हैं। दो महीने पहले उनकी भी संविदा समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने मदद के लिए लिखा था पत्र
वॉलीबाल एसोसिएशन ने जिलाधिकारी और जिला क्रीड़ाधिकारी को एक पत्र जारी कर जिला योजना से वॉलीबाल व एथलेटिक्स कोच की व्यवस्था कराने की मांग की थी। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। एसोसिएशन के सचिव राघवेंद्र दुबे का कहना था कि स्टेडियम में खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed