{"_id":"5c7c12ebbdec22739c3ff89f","slug":"15516352762-mainpuri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद बढ़ी सर्दी अस्थमा के मरीजों पर भारी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद बढ़ी सर्दी अस्थमा के मरीजों पर भारी, तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-26
बारिश के बाद बढ़ी सर्दी अस्थमा के मरीजों पर भारी
तीन मरीजों की मौत, 11 मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जिले में बारिश के बाद हुई सर्दी से अस्थमा के मरीजों की फिर से दिक्कतें बढ़ चली हैं। जिला अस्पताल में भर्ती अस्थमा के तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। जबकि 11 अन्य मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है।
बारिश के कारण बार-बार मौसम में हो रहा बदलाव अस्थमा के मरीजों के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है। अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 62 वर्षीय फईम को परिजनों ने अस्थमा की दिक्कत होने पर 10 दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां शनिवार की रात उपचार के दौरान फईम की मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव इलाबांस निवासी भवानी प्रसाद की 90 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी की शुक्रवार की रात हालत बिगड़ी। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। नगर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी रामदीन के 45 वर्षीय पुत्र मान सिंह को अस्थमा की दिक्कत बढ़ने पर परिजनों ने शनिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान मान सिंह की मौत हो गई। रविवार को ओपीडी का अवकाश होने के बाद भी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 11 मरीजों को अस्थमा की दिक्कत होने पर भर्ती कराया गया। फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना था कि तीनों मरीजों का उपचार चल रहा था। गंभीर हालत होने के कारण उन्हें नहीं बचाया जा सका।
अस्थमा के मरीजों का रखें ख्याल
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि बार-बार बदल रहा मौसम अस्थमा के मरीजों के लिए दिक्कत भरा है। ऐसे में अस्थमा के मरीज नियमित दवाइयों का सेवन करें। जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें। लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
अस्थमा के मरीजों के लिए सावधानियां
-सुबह- शाम गर्म कपड़े पहनें
-नियमित दवाओं का सेवन करें
-जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से ही उपचार लें
-ठंडे खाद्य पदार्थों के सेवन करने से बचें
-गर्म पानी का सेवन करें
-रात के समय ऐसे स्थान पर लेटें जहां ठंडी हवा न पहुंच सके
-धुआं और धुंध से बचाव रखें
-अधिक मिर्च मसाले वाली चीजों के सेवन करने से बचाव करें