{"_id":"645cc1c4c56c4eed61063693","slug":"155-passengers-were-found-traveling-without-tickets-in-the-train-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बेटिकट यात्रियों का करतूत: शौचालय में तो कोई छिपा कैंटीन में, फिर भी बच न सके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में बेटिकट यात्रियों का करतूत: शौचालय में तो कोई छिपा कैंटीन में, फिर भी बच न सके
Thu, 11 May 2023 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 11 May 2023 03:51 PM IST
सार
ट्रेन में 155 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए मिले। उनसे 1.23 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ने आगरा कैंट स्टेशन पर जांच अभियान में 269 यात्री पकड़े, इनसे 1.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला है। इनमें सबसे ज्यादा मामले बिना टिकट के रहे। जांच करने पर बिना टिकट सफर कर रहे यात्री बचने के लिए शौचालय, कैंटीन में जा घुसे, टीम ने इनको पकड़ा और जुर्माना लगाया।
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा और वीरेंद्र सिंह की टीम ने आगरा कैंट स्टेशन पर सघन जांच की। सबसे ज्यादा 155 बेटिकट यात्री पकड़े गए। जांच टीम से बचने के लिए ये शौचालय, कैंटीन और वेटिंग एरिया में छिप गए थे। इनसे 74785 रुपये जुर्माना वसूला है। 109 यात्री ऐसे मिले, जो दिव्यांग, महिला कोच और पैंटी कार में सफर कर रहे थे, इनकी टिकट अन्य कोच की थी। इनसे 46780 रुपये वसूले गए।
ये भी पढ़ें - Taj Mahal: ताज के संरक्षण पर तीन साल में 12.37 करोड़ हुआ खर्च, फिर भी टूट रहे पत्थर, तस्वीरें कर देंगी हैरान