फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   शादी से पहले ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान युवती ने दी जान

शादी से पहले ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान युवती ने दी जान

Mon, 21 Jan 2019 10:26 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
शादी से पहले ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान युवती ने दी जान
sucide shimla
एटा। शादी तय होने के बाद मोबाइल फोन पर लड़का पक्ष के लोगों ने युवती से दहेज में कार की मांग कर उत्पीड़न किया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने आत्महत्या कर दी। इसकी रिपोर्ट मृतक युवती के पिता ने कोतवाली नगर में लड़का पक्ष के लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी एक पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी अमित पुत्र मनीराम निवासी अभयपुर थाना खानपुर बुलंदशहर के साथ तय की थी। आरोप है शादी तय होने के बाद लड़का पक्ष के लोग युवती से फोन पर बातचीत करने लगे थे। उसी समय लड़का पक्ष के लोगों ने युवती के साथ दहेज में कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोप है लड़का पक्ष के लोगों के उत्पीड़न से परेशान होकर 18 दिसंबर 2018 को युवती ने घर पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। उस समय परिजनों ने युवती की संदिग्ध मौत मानते हुए उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। इसके बाद फोन कॉल डिटेल से हुई जानकारी के बाद मृतका के पिता ने कोतवाली नगर में लड़का पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed