फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   गैंगेस्टर के दो दोषियों को पांच साल की सजा

गैंगेस्टर के दो दोषियों को पांच साल की सजा

Thu, 29 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
गैंगेस्टर के दो दोषियों को पांच साल की सजा
court - फोटो : PTI
एटा। गैंग बनाकर जनता में भय व्याप्त करने वाले दो लोगों को कोर्ट ने गैंगेस्टर का दोषी मानते हुए पांच-पांच साल की सजा सुनाई। साथ ही दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। फैसला गैंगेस्टर कोर्ट के न्यायाधीश ने सुनाया है।
विज्ञापन

वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी गज्जू उर्फ गजराज पुत्र सन्नू और जयसिंह पुत्र गेंदालाल निवासी कुंवरपुर नगरिया मलावन के खिलाफ वर्ष 1997 में हत्या का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद थाना प्रभारी ने उनके एवं अन्य के के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की थी। मामले में गैंगेस्टर कोर्ट के न्यायाधीश विजय चंद यादव के समक्ष मामले की सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने दोनों को दोषी मानते हुए पांच-पांच साल की सजा एवं पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी ने बताया कि हत्या के मामले में दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई थी। इसमें दोनों आरोपी अपील पर जेल से रिहा चल रहे थे। सजा सुनाए जाने के बाद दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed