{"_id":"5b8d4fce42c792462e3b49cc","slug":"151535987662-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने छापा मारकर फर्जी टिकट बनाने वाले को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ ने छापा मारकर फर्जी टिकट बनाने वाले को दबोचा
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
bhopal railway station
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गंजडुंडवारा के कंप्यूटर सेंटर पर आरपीएफ की टीम ने छापामारी करके बिना प्राधिकार के रेलवे टिकट बुकिंग का संचालन कर रहे एक युवक को दबोचा है। पुलिस टीम ने मौके से रेलवे रिजर्वेशन के टिकट, कंप्यूटर आदि सामान कब्जे में लिए हैं।
आरपीएफ निरीक्षक सुजीत कुमार झा ने टीम के साथ गंजडुंडवारा रेलवे स्टेशन के पास कैनाल रोड पर कंप्यूटर सेंटर पर छापा मारा। जहां छापे के दौरान रेलवे टिकट की बुकिंग करने के प्राधिकार की जानकारी मांगी गई। आरोपी युवक कोई जानकारी नहीं दे पाया। टीम ने कई रेलवे रिजर्वेशन की टिकटें बरामद की। अन्य प्रपत्र भी बरामद किए गए। कंप्यूटर सेंटर से 43 आधार कार्ड, 23 निर्वाचन कार्ड व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी राम सिंह निवासी सुदामापुरी के खिलाफ रेलवे एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। जिले में आरपीएफ की लगातार कार्रवाई से रेलवे टिकट की बुकिंग करने वाले कंप्यूटर केंद्र संचालकों में खलबली मची है। आरपीएफ प्रभारी सुजीत कुमार ने बताया कि बिना प्राधिकार के रेलवे रिजर्वेशन किया जा रहा है। जो अवैधानिक है। ऐसे संचालकों के खिलाफ निरंतर अभियान जारी रहेगा।