फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   नाबालिग से बलात्कार कर बेचने के आरोपी को भेजा जेल

नाबालिग से बलात्कार कर बेचने के आरोपी को भेजा जेल

Mon, 03 Sep 2018 10:42 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग से बलात्कार कर बेचने के आरोपी को भेजा जेल
Muzaffarpur Girls Hostel
जलेसर (एटा)। नाराज होकर घर से भागी नाबालिग बालिका को बिक्री करने के इरादे से लाए दलाल को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग की तहरीर पर आरोपी को जेल भेजा है। जबकि दूसरी आरोपी महिला भागने में सफल हो गई।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार बिहार के जनपद सिवान से नाराज होकर लखनऊ आई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर सौदेबाजी और बिक्री करने के उद्देश्य से लखनऊ निवासी आरोपी विजय साहू जलेसर के मोहल्ला घटीकान में लाया था। आरोप है कि युवक ने नाबालिग से बलात्कार किया। वहीं इसी मोहल्ले की महिला के जरिए सौदेबाजी की बात चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पुलिस आरोपी और नाबालिग बालिका को थाने पर ले आई।
विज्ञापन

कोतवाली में बालिका के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसके परिजनों को सूचित किया गया। वहीं नाबालिग बालिका की तहरीर पर आरोपी विजय साहू पुत्र लाजी मोहल्ला तीरथगंज थाना नाका जनपद लखनऊ को नाबालिग से बलात्कार एवं बहला फुसला कर बिक्री करने के आरोप में जेल भेजा। वहीं दूसरी आरोपी महिला ममता पत्नी दिनेश मोहल्ला हतोड़ा भागने में सफल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed