फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति

श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति

Sun, 02 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण शोभायात्रा निकालने की नहीं मिली अनुमति

विज्ञापन
जलेसर। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर यादव समाज की ओर से निकाली जाने वाली श्रीकृष्ण शोभायात्रा की प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। इससे यादव महासभा के रोष है।

शोभायात्रा कमेटी अध्यक्ष सतेंद्र यादव ने बताया कि विगत दो वर्षों से शोभायात्रा निकाली जा रही है। मौजूदा वर्ष में भी शोभायात्रा निकालने के लिये प्रशासन से अनुमति लेने के लिए 15 दिन पहले आवेदन तत्कालीन एसडीएम रामशंकर को दिया था। उन्होंने आश्वस्त किया था कि गत वर्ष बिना अनुमति शोभायात्रा निकाली गई थी इसलिए अनुमति नहीं दी जा सकती है।
विज्ञापन


बिना अनुमति के शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाल लें। मौन स्वीकृति पर भी कमेटी राजी हो गई थी। एसडीएम के स्थानांतरण पर पुलिस ने शोभायात्रा पर पूरी तरीके से रोक लगा दी। साथ ही 15 कार्यकारिणी सदस्यों को नोटिस भी थमा दिया। शोभायात्रा निकाली तो अपराधिक धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस मिलने के बाद शोभायात्रा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। शोभायात्रा न निकलने से श्रद्धालुओं में आक्रोश है। रोष व्यक्त करने वालों में प्रशांत यादव पाशू, मयंक यादव, अंकित यादव, विनोद यादव, रामलक्ष्मण, मंदीप सिंह रासू, चौ. जीतू यादव, ललित यादव, आशीष यादव, योगेन्द्र यादव, शिवांशु यादव, कुक्कू यादव, विनय यादव, रजत यादव, अनिल यादव, अजय यादव आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed