{"_id":"5b6b27e64f1c1b75568b60b4","slug":"151533749222-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए परिजनों ने पंप पर शव रखकर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए परिजनों ने पंप पर शव रखकर जताया आक्रोश
Updated Wed, 08 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने पंप पर शव रखकर जताया आक्रोश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ठंडी सड़क स्थित फौजी पैट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी को लोनी गैस लेने के लिए भेज दिया गया। फैक्ट्री परिसर में ट्रक की चपेट में आने से कर्मचारी घायल हो गया। घायल को अलीगढ़ इलाज के लिए लाया गया, मगर फौजी की तरफ से कोई भी व्यक्ति अलीगढ़ तक नहीं पहुंचा और घायल की मंगलवार को मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार को शव लाकर पंप पर रखकर जाम लगा दिया।
थाना कोतवाली नगर के मोहल्ला लालपुर निवासी सूरज 30 वर्ष पुत्र महाराज सिंह ठंडी सड़क स्थित फौजी पैट्रोल पंप के स्वामी सत्यदेव गुप्ता के यहां पानी पिलाने का कार्य करता था। सूरज को सत्यदेव गुप्ता फौजी ने सोमवार को अपने गैस के टैंकर पर क्लीनर के रूप में लोनी भेज दिया। लोनी स्थित गैस के डिपो में सूरज अपनी टैंकर को साइड में लगवा रहा था तभी हिसाक गैस सर्विस अलीगढ़ के टैंकर ने सूरज को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों का कहना है कि गंभीर रूप से घायल सूरज को हिसाक गैस सर्विस का मालिक अलीगढ़ इलाज के लिए ले आया। यहां पर केसी सिंघल हॉस्पीटल में भर्ती कराने के बाद कोई भी लौटकर नहीं आया और इलाज के दौरान ही सूरज की मौत हो गई। इधर फौजी गैस सर्विस के मालिक सत्यदेव गुप्ता फौजी को दुर्घटना की सूचना उसी दिन दे दी गई थी। मगर एटा से कोई भी व्यक्ति सूरज की मदद करने के लिए नहीं पहुंचा और ना ही सूरज की दुर्घटना की रिपोर्ट कहीं लिखी गई। इससे गुस्साए परिजनों ने बुधवार को सूरज की शव एटा लाकर फौजी पेट्रोल पंप के सामने रखकर जाम लगा दिया। जिसकी जानकारी कोतवाली नगर प्रभारी पंकज मिश्रा को हुई तो वह मौके पर पहुंचे और परिजनों को दुर्घटना करने वाले टैंकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद परिजनों ने लाश को उठाकर जाम खोल दिया। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।