{"_id":"6aef5e23c7591aacfa03bb3f","slug":"dm-and-ssp-conducted-a-foot-patrol-and-assessed-security-arrangements-etah-news-c-163-1-eta1013-159844-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
जीटी रौड पर फ्लैग मार्च करतीं डीएम एम. अरुन्मोली व एसएसपी डॉ. इलामारन जि.। स्रोत सूचना विभाग
एटा। पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली और एसएसपी डॉ. इलामारन ने कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।
इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और पुलिस बल की मुस्तैदी का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखा जाए। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहकर सतर्कता बरतें। बाजारों में आवागमन सुचारु रखने के साथ अतिक्रमण और यातायात अवरोध की स्थिति न बनने दी जाए।
इस दौरान डीएम और एसएसपी ने व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने और सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचने की अपील की। डीएम ने भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर निगरानी रखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।