Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Diwali today; the city is bathed in colorful lights.

Etah News: दिवाली आज, रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया शहर

Sat, 07 Nov 2026 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 07 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Diwali today; the city is bathed in colorful lights.
डॉ. लोकमन दास तिराहा पर रंग बिरंगी झालरों से जगमगाता शहर। संवाद
एटा। रोशनी और खुशियों का पर्व दिवाली रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल है। दीपोत्सव की तैयारियों के बीच पूर्व संध्या पर पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा है। घरों से लेकर सरकारी और सार्वजनिक भवनों तक को आकर्षक झालरों, रंगीन लाइटों और दीपकों से सजाया गया है। शाम होते ही शहर की सुंदरता देखते ही बन रही है।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख स्थान घंटाघर, हाथी गेट और विभिन्न पार्कों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इन स्थानों पर की गई रंगीन रोशनी लोगों का ध्यान खींच रही है। सरकारी भवनों पर भी आकर्षक विद्युत सजावट की गई है। वहीं, लोगों ने अपने घरों की छतों, बालकनी और मुख्य द्वारों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया है। घरों के आंगन में रंगोली बनाई जा रही है और दीप जलाने की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

दिवाली को लेकर बाजारों में भी दिनभर रौनक बनी रही। बाबूगंज, गांधी मार्केट, रेलवे रोड, घंटाघर, हाथी गेट, सराफा बाजार समेत प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने मिठाइयां, खील-बताशे, पूजा सामग्री, सजावटी सामान, मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां और इलेक्ट्रॉनिक झालरों की जमकर खरीदारी की। इसके अलावा कपड़ों, बर्तनों और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्योहार के चलते बाजारों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही। दुकानदारों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाया। बच्चों में दिवाली के लिए खासा उत्साह दिखाई दिया। घरों में पूजा और दीप सज्जा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।




रूप चतुर्दशी पर घरों में जलाए दीप, हुई आतिशबाजी
रूप चतुर्दशी का पर्व शनिवार को जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अपने घरों में दीप जलाकर खुशियां मनाईं। शाम होते ही घरों और आसपास के क्षेत्रों में रोशनी दिखाई दी। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर खास उत्साह रहा। लोगों ने आतिशबाजी कर पर्व की खुशियां साझा कीं। कई स्थानों पर परिवार के सदस्यों ने एक साथ मिलकर त्योहार मनाया। देर शाम तक उत्सव का माहौल बना रहा और लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. लोकमन दास तिराहा पर रंग बिरंगी झालरों से जगमगाता शहर। संवाद

डॉ. लोकमन दास तिराहा पर रंग बिरंगी झालरों से जगमगाता शहर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed