{"_id":"5b478ca84f1c1b76678b4a54","slug":"151531415720-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
girl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को पड़ोसी गांव के दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक पर अगवा कर ले गए। पुलिस ने बुधवार रात किशोरी को बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।
बताए अनुसार नौ जुलाई को गांव से 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो युवक अगवा कर ले गए थे। किशोरी काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिवारीजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने बुधवार रात किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि यह नहीं बताया है कि उसे कहां से बरामद किया है। पूछताछ में किशोरी ने दोनों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जब उसे होश आया तो अपने को लखनऊ में पाया।
गांव से बाइक पर अगवा करने के बाद वे किस तरह लखनऊ ले गए बेहोश होने के कारण वह नहीं जान सकी। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोई भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोरी को शीघ्र ही कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे।