{"_id":"5a5f8d1c4f1c1b87268b4f74","slug":"151516211484-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! दबंगों से जमीन छुड़वा दो नहीं तो दे दूंगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! दबंगों से जमीन छुड़वा दो नहीं तो दे दूंगी जान
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। साहब! मैं बहुत दुखी हूं दबंगों से जमीन छुड़वा दो नहीं तो जान दे दूंगी। बुधवार को डीएम किशनी तहसील का निरीक्षण करने पहुंचे तो पीड़िता ने उनसे जमीन को दबंगों से मुक्त कराने की गुहार लगाई। डीएम ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
डीएम प्रदीप कुमार बुधवार को किशनी तहसील का निरीक्षण करने आए हुए थे। निरीक्षण के दौरान एक महिला काफी देर से उनके बाहर निकलने का इंतजार कर रही थी। डीएम जब कार्यालय से बाहर निकल कर गाड़ी की ओर चले, तभी एक महिला सामने आ गई। हाथ में लिखा प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि वह गांव धीरपुर मुडौसी की रहने वाली रजनी देवी है।
पति आगरा में नौकरी करते हैं। कुछ दबंगों ने उसकी जमीन पर ईंट डालकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। दबंग असलाह लेकर आते हैं विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तो कभी बच्चे का अपहरण करने की धमकी देते हैं। महिला ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह डीएम कार्यालय के बाहर ही आत्महत्या कर लेगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच एसडीएम देवेंद्र कुमार को सौंपते हुए जांच कर कार्रवाई निर्देश दिए। आश्वासन मिलने के बाद महिला वहां से चली गई।