फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पूर्व प्रधान की हत्या को दी गई थी 10 लाख की सुपारी

पूर्व प्रधान की हत्या को दी गई थी 10 लाख की सुपारी

Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान की हत्या को दी गई थी 10 लाख की  सुपारी
मथुरा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के रिश्तेदार पूर्व प्रधान सरमन सिंह की हत्या की साजिश 25 दिन पहले कचहरी पर रची गई थी। सरमन की हत्या के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी तय हुई थी। वारंट पर जेल जाने से पहले शातिर अपराधी कर्मवीर ने बदमाश अशोक को पेशगी के तौर पर 50 हजार रुपये और एक तमंचा दिया था। पुलिस ने अशोक समेत दो हत्यारोपियों को पकड़कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


बीती 13 जनवरी को दौताना फार्म से लौटते वक्त हाईवे पर गांव गौंहारी के समीप पूर्व प्रधान सरमन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों की तलाश में जुटी स्वाट और छाता पुलिस ने मंगलवार की सायं मुठभेड़ में रान्हेरा निवासी बदमाश अशोक को दबोच लिया था। मुठभेड़ में दरोगा धीरज गौतम और शातिर अपराधी अशोक गोली लगने से घायल हुए थे।
विज्ञापन


एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि छाता कोतवाल प्रदीप कुमार और स्वाट टीम प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने मुठभेड़ में रान्हेरा निवासी अशोक और अकबरपुर रोड से गांव गौंहारी निवासी नामजद प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, बाइक और पेशगी के रुपये भी बरामद किए हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को 20 हजार की नकदी से देकर पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह थी रंजिश
पूर्व प्रधान सरमन सिंह के पिता चौधरी सुखीचंद साल 1997 में दूसरे थोक में हुए झगड़े में बचाव को गए थे। यहां पर उन पर हमला करके मौत के घाट उतार दिया गया था।

हत्या में गांव गौंहारी के राधाचरन समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, तभी से यह रंजिश चली आ रही थी।

ऐसे रजी हत्या की साजिश
पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वारंट पर जेल जाने से पहले शातिर अपराधी कर्मवीर से कचहरी पर उसकी मुलाकात हुई। इस दौरान पूर्व प्रधान की हत्या में नामजद राधाचरन भी मौजूद था। वहीं पर पूर्व प्रधान की हत्या का ताना बना बुना गया।


पूर्व प्रधान की हत्या में यह रहे शामिल
अशोक पुत्र अभय सिंह, मनोज पुत्र बनै सिंह, प्रदीप पुत्र राधाचरन, धर्मवीर पुत्र राधाचरन, राधाचरन पुत्र खचेरा, सतीराम पुत्र रेखपाल, जबकि कर्मवीर पुत्र प्रह्लाद (जेल में) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed