{"_id":"5a2c22e44f1c1b686a8b883d","slug":"151512841956-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में जिंदा जलने से बचे चार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में जिंदा जलने से बचे चार बच्चे
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एका। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर में शुक्रवार शाम झोपड़ी में आग लग गई। आग से घिरे पौत्रों को बचाने में दादी झुलस गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने आग बुझा ली थी।
थाना एका क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी भूप सिंह पुत्र राम जीलाल परिवार के साथ झोपड़ी में रहता है। शुक्रवार की शाम भूप सिंह की पत्नी पानी भरने गई तो उसकी सास रामश्री के साथ बच्चे करन (8) अर्जुन (8), मोहित (8) और नरेंद्र सिंह (3) घर पर मौजूद थे।
इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। आग लगते ही वृद्घा ने शोर मचाने के साथ बच्चों को झोपड़ी से बाहर निकालने लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि बच्चों को बाहर निकालते वक्त वृद्घा झुलस गई।
विज्ञापन
लामबंद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर अग्निशमन विभाग को सूचना देकर आग बुझाने का काम शुरु किया। फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग में अनाज, परिवारीजनों के कपड़े और अन्य सामान जल गया। इसके चलते परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।