फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव

Thu, 07 Dec 2017 08:27 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में पेड़ पर लटका मिला किशोर का शव
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। छावनी इलाके में गुरुवार को सड़क किनारे जंगल में एक वाल्मीकि जाति के किशोर का शव पेड़ से लटका मिला। उसके गले में अंडरवियर की पट्टी बंधी थी। किशोर के पैर जमीन से सटे थे। इससे हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। किशोर के बड़े भाई ने भी हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली के धौलीप्याऊ क्षेत्र में स्थित शांतिदेवी स्कूल में बिरजो परिवार के साथ रह रहा है। गुरुवार को उसके 16 वर्षीय पुत्र अरुण का शव घर से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे जंगल में पापड़ी के पेड़ पर लटका मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर हाईवे और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

मृतक के भाई आकाश ने हत्या करके शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। उसका आरोप था कि जंगल में जुआरियों और शराबियों का जमावड़ा रहता है। कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं हैं। तहरीर आने पर मुकद्दमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना खाकर एक बजे घर से निकला था
मथुरा। अरुण की मौत पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था। मां ने बताया कि अरुण सुबह आठ बजे जंगल में बकरी चराने के बाद दोपहर 12:30 बजे घर आया था। खाना खाने के बाद एक बजे घर से यह कहकर निकला कि अभी आ रहा हूं। उसके बाद अरुण तो नहीं आया पर उसकी मौत की खबर आ गई।


पालतू बकरियों को चराता था अरुण
मथुरा। बिरजो के तीन बच्चों में सबसे छोटा अरुण का पढ़ाई में मन नहीं लगा। शुरुआत में पढ़ाई छोड़ने के बाद अरुण घर की पालतू बकरियों को चराने निकल जाता था। दोपहर में खाना खाने आता था। उसके बाद फिर शाम तक बकरियों को जंगल में चराकर घर लौटता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed