{"_id":"5a13129a4f1c1b65548be720","slug":"151511199386-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक दबोचा, दो फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में शस्त्र फैक्ट्री चलाते एक दबोचा, दो फरार
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज में शस्त्र फैक्ट्री के पकड़ने की प्रेस कांफ्रेंस करते सीओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। निकाय चुनावों को प्रभावित करने के लिए शस्त्रों का निर्माण करते हुए शस्त्र फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने घर में ही शस्त्र फैक्ट्री चला रहे गृह स्वामी को दबोच लिया, जबकि दो अन्य मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से बने हुए तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण एवं कुछ अधबने शस्त्र भी बरामद हुए।
पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार ने बताया कि नगला सिताबी में चुनावों में प्रभावित करने के लिए शस्त्र बनाए जाने सूचना मिली। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह के द्वारा टीम को गठित कर छापामार कार्रवाई की गईं। इसमें गांव निवासी संजय को घर में ही शस्त्र बनाते हुए पुलिस ने दबोच लिया। उसके दो अन्य साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। मौके से 2 तमंचा 12 बोर, 1 तमंचा 315 बोर व 2 पोनिया 315 बोर के अतिरिक्त अधबने तमंचे बरामद हुआ।
पुलिस ने तमंचा बनाने के उपकरण एवं तमंच बनाने के पुर्जे भी मकान से बरामद कर लिए। आरोपी संजय ने पूछताछ पर बताया कि नगर निकाय चुनाव में तमंचो की बिक्री अच्छी हो जाती है, इसी लालच मे यह शस्त्र फैक्ट्री चला रहा था। दो फरार अन्य कारीगरों को भरगैन से बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया हैं।