{"_id":"5a009cb34f1c1b68678b9d31","slug":"151509989555-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर पति, पत्नी से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर पति, पत्नी से मारपीट
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
दहेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। ससुरालियों से दहेज न मांगने पर विवाहिता की ससुरालीजनाें ने पिटाई कर दी। विरोध करने पर विवाहिता के पति को भी पीटा गया। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला और उसके पति जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव नंदपुर बेलामई निवासी स्नेहलता की शादी चार माह पूर्व थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला गढ़ा निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। आरोप है शादी के बाद से ही महिला के ससुर, सास आदि ससुरालीजन दहेज की मांग कर उसे परेशान करने लगे। विगत आठ अक्तूबर को स्नेहलता के साथ ससुरालीजनाें ने मारपीट कर दी।
इसकी रिपोर्ट महिला के भाई सुधीर ने थाना अवागढ़ में दर्ज कराई। मामले में अवागढ़ पुलिस ने फैसला करा दिया। इसके बाद स्नेहलता को उसके ससुर आदि ने चार नवंबर को फिर से दहेज की खातिर मारपीट कर घायल कर दिया। इस पर पति पवन ने विरोध किया तो उसकी भी पिता आदि ने पीट दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही मामले की शिकायत अवागढ़ पुलिस को दर्ज कराई है।