फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जरा सी बरसात ने उड़ा दी आधे शहर की बिजली

जरा सी बरसात ने उड़ा दी आधे शहर की बिजली

Sat, 23 Sep 2017 08:21 PM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
जरा सी बरसात ने उड़ा दी आधे शहर की बिजली
bijli - फोटो : demo
मथुरा। जरा देर की बरसात ने शनिवार को आधी शहर की बिजली गुल कर दी। दो ट्रांसफारमरों में आग लग गई थी जबकि 12 फीडर बंद हो गए। बिजली न होने से प्रभावित इलाकों में पानी का भी संकट रहा। वहीं, सुबह को लड़खड़ाई बिजली की सप्लाई किसी तरह शाम को दुरुस्त हो सकी। शुक्रवार सुबह से हो रही बूंदाबांदी से कई लाइनों के फ्यूज जल गए थे। ऐसे में रात को हुई बरसात के दौरान पापड़ गली और बाली गली में 400 केवी के दो ट्रांसफारमरों में आग लग गई और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। बरसात के चलते ट्रांसफारमर नहीं बदले जा सके। शनिवार सुबह किसी तरह दोनों ट्रांसफारमर बदले गए। उधर, बारिश के कारण शनिवार सुबह दरेशी रोड के फीडर की भूमिगत केबिल जल गई। सुबह 10 बजे से चार बजे तक दरेशी फीडर से जुड़े कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, डीग गेट इलाके की बिजली बंद रही। सुबह आठ बजे से गोविंद नगर फीडर की लाइन के इंसुलेटर खराब हो जाने से लाइन बंद हो गई। इससे महाविद्या कालोनी, गोविंद नगर, एफ सेक्टर और जन्मभूमि के आसपास के इलाके की बिजली बंद रही। इसके बाद 11 बजे धौलीप्याऊ फीडर की लाइन की केबिल जल गई। इससे धौलीप्याऊ, मयूर बिहार, नारायणपुरी, गली गंगा सिंह सहित आसपास की बिजली बंद रही। एक्सईएन प्रथम अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि दो ट्रांसफारमरों को छोड़कर शाम पांच बजे तक सभी इलाकों की बिजली सही करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed