फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हरियाली तीज: सावन की फुहार, झूला झूलकर गाईं मल्हार

हरियाली तीज: सावन की फुहार, झूला झूलकर गाईं मल्हार

Wed, 26 Jul 2017 11:05 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
हरियाली तीज: सावन की फुहार, झूला झूलकर गाईं मल्हार
तीज पर स्कूलों में छाई हरियाली - फोटो : अमर उजाला
एटा।
विज्ञापन

हाथों में हिना, मन में उमंग और दांपत्य जीवन की सलामती की कामना। कुछ इन्हीं भावों और जज्बातों के साथ बुधवार को जिले में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में जहां महिलाओं ने व्रत रखकर मां पार्वती और शिव भगवान की पूजा की। वहीं तीज पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर मल्हारें गाईं और सावन की फुहार का आनंद लिया।

बुधवार सुबह महिलाओं ने मां पार्वती और शिव भगवान की पूजा अर्चना कर दांपत्य जीवन की सलामती के लिए व्रत रखा। जैन नगर स्थित माधौ कुंज में जैन नगर महिला संगठन द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में महिलाओं ने झूला झूलकर सावन गीत गाए। कार्यक्रम संयोजिका बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि आधुनिक पीढ़ी हरियाली तीज का महत्व भूलती जा रही है। सावन और तीज त्योहार का अलग ही आनंद है। सह संयोजिका इंद्रा सहाय ने कहा तीज का त्योहार पर मां पार्वती से पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। कार्यक्रम में श्रद्धा सहाय, मेघा जैन, ऊषा जैन, प्रवीना जैन, शकुंतला गुप्ता, मधु भारद्वाज, कविता, जैना देवी जैन, भावना गुप्ता, संगीता बघेल मौजूद रहीं। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक की पत्नी प्रेमलता वर्मा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में दिव्या प्रथम, दीक्षा द्वितीय और सौम्या तृतीय रहीं। जूनियर में सलोनी, प्रियांजलि और पल्लवी ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। कार्यक्रम में विमलेश माहेश्वरी, पूनम दीक्षित, गीता शर्मा, कुसुम पांडेय, सुनीता जैन, गार्गी उपाध्याय, अलका सक्सेना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed