{"_id":"59554eb64f1c1b4e228b485c","slug":"151498762934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकान के प्रस्ताव के दौरान पथराव, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकान के प्रस्ताव के दौरान पथराव, अफरातफरी
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
दुकान प्रस्ताव के दौरान हंगामा करता ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसराना। थानूमई में गुरुवार को राशन दुकान के प्रस्ताव के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। पथराव होते ही प्राथमिक स्कूल प्रांगण में मौजूद ग्रामीण दहशत में आ गए। मौके पर तैनात पुलिस ने पथराव से इंकार किया है।
जसराना के गांव थानूमई में गुरुवार को राशन की दुकान का प्रस्ताव होना था। एसडीएम शिकोहाबाद संगम लाल यादव के निर्देश पर हाथवंत ब्लाक के एडीओ समाज कल्याण कमल सिंह, पंचायत सचिव रवींद्र कुमार ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में खुली बैठक बुलाई। इसमें ग्राम प्रधान नीरज कुमार के साथ पुलिस फोर्स था।
गुड्डी देवी और पूनमदेवी ने दावेदारी पेश की। आम सहमति न बनने पर मतदान कराने का फैसला हुआ। इसमें गुड्डी देवी को 511 और पूनम को 385 ग्रामीणों का समर्थन मिला। इसी बीच किसी ने पथराव करना शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। आखिर ग्रामीण स्कूल की दीवार फांदकर भागने लगे। भीड़ के दबाव से दीवार पलट गई। इसमें राजू नामक ग्रामीण घायल हो गया। सचिव रवींद्र सिंह ने कहा कि गुड्डी देवी के पक्ष में प्रस्ताव हुआ है। उधर, प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि किसी ने माहौल बिगाड़ने को एक-दो पत्थर फेंक दिए थे। पथराव की घटना से उन्होंने इंकार किया।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी केपी मिश्रा ने बताया कि राशन दुकानदारों के खिलाफ शिकायतों का क्रम कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। हम सभी की जांच करा रहे हैं। जो दुकानदार दोषी पाए जा रहे हैं उनकी दुकानों को निलंबन व निरस्त करने के साथ नए प्रस्ताव कराए जाएंगे।