फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शिक्षा राज्यमंत्री का काफिला रोक शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

शिक्षा राज्यमंत्री का काफिला रोक शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा राज्यमंत्री का काफिला रोक शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन
कासगंज (एटा)। आंदोलनकारी शिक्षामित्रों ने बुधवार को सर्कुलर रोड पर बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का काफिला रोक कर जोरदार प्रदर्शन किया। शिक्षामित्र पूर्व की तरह नौकरी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए अध्यादेश लाया जाए। बाद में शिक्षा राज्यमंत्री ने शिक्षामित्रों का ज्ञापन लेकर उनकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


शिक्षा राज्यमंत्री का काफिला बिलराम गेट से सर्कुलर रोड होकर सहावर की ओर जा रहा था। दोपहर करीब चार बजे नगरपालिका भवन के सामने उनका काफिला शिक्षामित्रों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन काफिला नहीं रुका। तभी शिक्षामित्र सड़क पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ता घिर जाने पर काफिला रुक गया। शिक्षामित्रों ने नारेबाजी की। शिक्षा राज्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन में शिक्षामित्रों ने कहा कि 17 वर्षों से बेसिक शिक्षा के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्र शिक्षण कार्य कर रहे हैं। अब ऐसी स्थिति में कहा जाएंगे।

शिक्षाराज्य मंत्री ने शिक्षामित्रों से कहा कि वे धैर्य के साथ अपना शांतिपूर्वक आंदोलन करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ इस विषय पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। समस्या का समाधान खोजा जा रहा है।


शिक्षाराज्य मंत्री के संबोधन के बाद शिक्षामित्र सड़क से हटे। इस दौरान शिक्षामित्र संघ के नेता दक्ष यादव, जसवीर सिंह, अशोक राजपूत, रीतेश द्विवेदी, श्यामवीर सिंह, श्यामपाल, बृजलाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed