{"_id":"598ca74a4f1c1bad2a8b45f5","slug":"150239009812-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूंडला ब्लाक प्रमुख का आज होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूंडला ब्लाक प्रमुख का आज होगा फैसला
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
election logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। टूंडला ब्लाक प्रमुख बीना देवी के खिलाफ बीडीसी सदस्यों द्वारा लाए अविश्वास प्रस्ताव पर शक्ति परीक्षण आज होगा। एसडीएम टूंडला सुरेश कुमार के निर्देशन में 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से ब्लाक प्रांगण बैठक शुरू होगी। बैठक के पश्चात मतदान होगा। परिणाम आने के साथ इसकी घोषणा कर दी जाएगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा।
टूंडला ब्लाक प्रमुख बीना देवी के खिलाफ 19 जुलाई को 115 बीडीसी सदस्यों में 75 द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने को शपथपत्र भाजपा जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह बघेल, महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, राजेंद्र बोहरे के ही साथ अन्य भाजपा नेताओं ने डीएम नेहा शर्मा को सौंपे थे। इस दौरान डीएम ने सदस्यों की उपस्थित को खुद ही एडीएम उदय सिंह के साथ चेक किया था। बीडीसी सदस्यों की उपस्थिति देखकर डीएम एसडीएम टूंडला डॉ. सुरेश कुमार को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया था। इस प्रक्रिया के विरोध में बीना देवी ने हाईकोर्ट की शरण ली थी और 25 जुलाई को दिए प्रत्यावेदन की सुनवाई प्रशासन के द्वारा नहीं करने का आरोप लगाया था। ब्लाक प्रमुख बीना देवी को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिल सकी।
डीएम नेहा शर्मा,एसएसपी अजय कुमार ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर होने वाली बैठक के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने का फैसला लिया है। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, एडीएम उदय सिंह के निर्देशन में वहां सीओ टूंडला डॉ.धर्मेंद्र कुमार यादव एवं एसएचओ टूंडला भानुप्रताप सिंह, एसएचओ पचोखरा प्रवेश कुमार सहित कई थानों का फोर्स एवं पीएसी को तैनात किया जाएगा। एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष ढंग से संचालित होगी।