फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   1500 saplings planted on the third day of Van Mahotsav week

Agra News: वन महोत्सव सप्ताह के तीसरे दिन लगाए गए 1500 पौधे

Wed, 03 Jul 2024 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 03 Jul 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
1500 saplings planted on the third day of Van Mahotsav week
मैनपुरी। वन महोत्सव सप्ताह के तहत वन विभाग की ओर से जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बुधावार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 1500 पौधे रोपित किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ कार्यालय में एनजीओ और वन विभाग की ओर से समन्वय गोष्ठी का आयोजन उप प्रभागीय वनाधिकारी भोगांव वंदना सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में शाह तालिमियां सेवा समिति के सदस्य ज्योति शाक्य के साथ प्रतिभाग किया गया। कार्यालय अधीक्षक मिथलेश दुबे ने भी पौधरोपण में जन सहभागिता के लिए प्रेरित किया। भोगांव वन रेंज के अंतर्गत मंडी समिति भोगांव में ग्राम प्रधान बरौली प्रेमदास की अध्यक्षता में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुरावली में नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने सभासद राज बहादुर, दिलीप कुशवाह के साथ पौधरोपण किया। नगर पंचायत परिसर करहल में चेयरमैन करहल अब्दुल नईम और उप जिलाधिकारी नीरज द्विवेदी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन और एसडीएम ने पौधे रोपित किए। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी करहल शोएब आलम अंसारी, वन दरोगा श्रीकृष्ण, राजवीर सिंह, वन रक्षक उपदेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री 6 को करेंगे पौधरोपण
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह वन विभाग द्वारा सैनिक स्कूल मैनपुरी में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में 6 जुलाई को पौधरोपण करेंगे। यह जानकारी एसएफओ राजीव दीक्षित ने देते हुए बताया कि सैनिक स्कूल में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के तहत 6000 पौधे रोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed